दैनिक अयोध्या टाइम्स

ब्यूरो रिपोर्ट बजरंगी गुप्ता


दिल्ली में पकड़े गए आतंकी मुस्तकीम के सम्बंध में अभिसूचना संकलन में लापरवाही बरतने वाले जनपद बलरामपुर के 5 पुलिसकर्मी निलंबित




बलरामपुर दिनांक 21.08.2020 को दिल्ली पुलिस ने धौलाकुआं थाना क्षेत्र से अबु युसूफ उर्फ मुस्तकीम नाम के आतंकी को दो प्रेशर कुकर बम के साथ गिरफ्तार किया था, जो जनपद बलरामपुर के ग्राम बढ़या भैसाही, थाना उतरौला जनपद बलरामपुर का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस, आई बी और जनपद पुलिस के द्वारा आतंकी मुस्तकीम के घर की ली गयी तलाशी में विस्फोटक पदार्थ, फिदायीन जैकेट, आदि घातक सामग्री बरामद की गई।
मुस्तकीम द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसने माह अप्रैल, 2020 में ग्राम बढ़या भैसाही थाना उतरौला के पास एक विस्फोट कर बम का परीक्षण किया था।
यह बहुत गंभीर लापरवाही है कि इस प्रकार की घटना के सम्बंध में क्षेत्र के पुलिसकर्मियों द्वारा कोई भी अभिसूचना संकलित नहीं की गई। इस घटना की अभिसूचना संकलन में बरती गई गंभीर लापरवाही में तत्समय थाना उतरौला में तैनात SHO निरीक्षक श्री अनिल यादव , हल्का प्रभारी उ0नि0 शशिभूषण पाण्डेय , बीट आरक्षी का0 रमेश कुमार, बीट आरक्षी का0 पंकज कुमार व LIU के बीट प्रभारी का0 अनिल यादव को उच्च स्तरीय जाँच की अंतरिम जाँच आख्या में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्समय तैनात इन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अग्रिम जाँच और कार्यवाही प्रचलित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दैनिक अयोध्या टाइम्स

दैनिक अयोध्या टाइम्स

*सभी मीडिया बंधुओं को आमंत्रण* कल दिनांक 14 जून, 2020 दिन रविवार को जनपद बलरामपुर की पुलिस लाइन्स में प्रातः 8 बजे डॉक्टर राकेश सिंह, DIG देवीपाटन मंडल महोदय द्वारा जनपद बलरामपुर में DGP परिपत्र के अनुपालन में नव गठित आधुनिक बीट सिस्टम का शुभारंभ किया जाएगा। तत्पश्चात सभी अधिकारियों और BPOs द्वारा पुलिस लाइन्स से वीर विनय चौराहे तक एक साथ फ्लैग मार्च किया जाएगा। वीर विनय चौराहे से सभी COs अपने सर्किल की फ़ोर्स को लेकर अपने अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करेंगे। 830 बजे संयुक्त चिकित्सालय में अपहरण के मुकदमों में बरामद अपहृताओं की सुरक्षित अभिरक्षा के लिए जीर्णोद्धार के उपरांत स्थापित किये गए one stop centre का उद्घाटन DIG महोदय द्वारा किया जाएगा। आप सभी मीडिया बंधु सादर आमंत्रित हैं। पुलिस मीडिया सेल जनपद बलरामपुर