दैनिक अयोध्या टाइम्स
ब्यूरो रिपोर्ट बजरंगी गुप्ता *मा०मुख्यमंत्री जी ने किया बलरामपुर में किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय उ०प्र० लखनऊ के सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास* *"अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सा परिसर" के अंतर्गत 300 बेडेड चिकित्सालय का होगा निर्माण* बलरामपुर! प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर में किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के सेटेलाइट सेंटर "अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सा परिसर" के अंतर्गत 300 बेडेड चिकित्सालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बलरामपुर की आम जनता की भावनाओं के अनुरूप किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से इस चिकित्सालय के जुड़ जाने से चिकित्सा सुविधा के साथ ही साथ चिकित्सा शिक्षा भी मिल सकेगी, क्योंकि किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय देश का सबसे बड़ा चिकित्सा विश्वविद्यालय है, जहां पर 4000 बेड की क्षमता है तथा यह चिकित्सा विश्वविद्यालय लगभग 115 वर्ष पुराना है। इस चिकित्सालय के सेटेलाइट ...